विश्व योग एवं संगीत दिवस पर निःशुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर 21 जून को

अजमेर। 19 जून 26
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरु की पहल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), अजमेर के संयुक्त तत्वावधान और  इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMls) तथा मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी, डॉ कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान के सहयोग से रविवार प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक 21 जून को निःशुल्क हृदय रोग, जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान और शिविर आयोजन के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि शिविर में भारत के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट एवं प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर, जयपुर के चेयरमैन डॉ. जी. एल. शर्मा द्वारा केजी स्टोन हॉस्पिटल, आनंद नगर में हृदय रोग संबंधी परामर्श एवं जांच की जाएगी। । शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच निःशुल्क की जाएगी।
शिविर संयोजक पूर्व डिप्टीसीएमएचओ डॉ लाल थदानी ने बताया कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज के एलुमनाई डॉ जीएल शर्मा  शिविर के दौरान एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर तथा अन्य हृदय रोगों के कारण निवारण पर जानकारी भी प्रदान की जाएगी।  योग थेरेपिस्ट दीप्ति सोगरा और डॉ रामनिवास आसान योग आसन्न बताएंगे ।
पेंशनर समाज अध्यक्ष कश्मीर सिंह, इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे फेडरेशन के अध्यक्ष मोहन चेलानी, बार काउंसिल अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, सीनियर सिटिजंस के जिला अध्यक्ष किशन गोपाल वैष्णव एवं विजय कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया है। अपने साथ पूर्व की जांच और उपचार रिपोर्ट साथ में आवश्यक रूप से ले आएं ।
अजय शर्मा रिटायर्ड जज 
सनातन धर्म रक्षार्थ मंच 
+919414809470

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!