अजमेर।महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने संस्था के सेवा कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर संस्था की कार्यप्रणाली एवं सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी।
महावीर इंटरनेशनल रीजन-3 के (प्रचार-प्रसार) उपनिदेशक कमल गंगवाल ने बताया कि एक दिवसीय धार्मिक एवं जनसंपर्क यात्रा के दौरान संस्था की सामाजिक सेवाओं,मानवीय गतिविधियों तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को महावीर इंटरनेशनल द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी गई तथा उन्हें संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु केंद्र के वाइस चेयरमैन विजय जैन पाण्ड्या ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल महत्वपूर्ण कार्य कर रही है तथा अधिकाधिक लोगों को इससे जुड़कर सेवा कार्यों में योगदान देना चाहिए।
यात्रा के दौरान अजमेर से प्रारम्भ होकर किशनगढ़, चूलगिरी,जग्गा की बावड़ी, पदमपुरा एवं सांगानेर सहित विभिन्न तीर्थ एवं अतिशयकारी स्थलों के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कमल गंगवाल, विजय जैन पाण्ड्या, देवर्ष जैन,रूबी जैन, मोना जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।