कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान की सह प्रभारी पूनम पासवान ने कांग्रेस जनों से की मुलाकात

सभी पदाधिकारियों से पूर्ण सक्रियता से कार्य करने का किया आव्हान

अजमेर 19 जून (    ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व राजस्थान की सह प्रभारी 18 व 19 जून के 2 दिवसीय अजमेर प्रवास पर रही इस दौरान उन्होंने अजमेर के अनेक कांग्रेसजनों से मुलाकात की तथा ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत भी की l प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ अर्चना सुराणा भी अजमेर दौरे में उनके साथ रही l
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि ए आई सी सी सचिव पूनम पासवान गुरुवार को दोपहर सर्किट हाउस पहुंची जहाँ अनेक कांग्रेसजनों ने उनका स्वागत किया तथा उनसे मुलाकात की l
शाम को पूनम पासवान ने सर्किट हाउस में अजमेर उत्तर के कांग्रेसजनों की मीटिंग ली, मीटिंग के प्रारंभ में अजमेर उत्तर के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व  पार्षद नौरत गुजर,  ब्लॉक पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड पदाधिकारियों, बी एल ए आदि ने पूनम पासवान का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया l इस अवसर पर पूनम पासवान ने सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया कि सभी को अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण सक्रियता से कार्य कर व घर घर जाकर आमजन को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, चुनावी वादा खिलाफ़ी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि समस्याओं के बारे में जागरूक कर पर्दाफ़ाश करना है, उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान, समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता को ही पार्टी उम्मीददवार बनाया जायेगा ताकि नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का बहुमत आये और कांग्रेस का बोर्ड बन सके l पासवान ने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने पोलिंग बूथ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया क्योंकि हमने अपने अपने पोलिंग क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत कर दिया तो हमें कोई नही हरा सकता है l
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद नौरत गुजर, सर्वेश पारीक, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी विकास चौहान, प्रिंस ओबीडाया, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, गणेश चौहान राजा झांझरी, कुलदीप प्रजापति, निर्मल पारीक, राजीव कच्छावा, अनिस सूलेमानी, रणजीत सिंह रावत, ओमप्रकाश मंडावरा, रुस्तम अली घोसी, विश्वेश पारीक, अशरफ अली, तनवीर गुजर, जगदीश प्रसाद सोलंकी, हासम भाई, निर्मल बैरवाल, मुकेश पंवार, हरि प्रसाद जाटव, मोक्ष नोनिया व विक्की सिंवासिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे l
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, अजमेर दक्षिण से प्रत्याशी रही द्रोपदी कोली, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ अर्चना सुराणा, सुनील लारा, रेणु मेघवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद नौरत गुजर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये l
इससे पूर्व पूनम पासवान ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत कर मखमली चादर पेश की तथा देश की वैभुदी, तरक्की व आपसी भाईचारे तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में अत्याचार के खिलाफ किये जा रहे संघर्ष में उन्हें कामयाबी मिलने की दुआ मांगी, जियारत के समय उनके साथ कांग्रेस नेता डॉ अर्चना सुराणा, द्रोपदी कोली, शैलेंद्र अग्रवाल, चंदन सिंह, लक्ष्मी बुंदेल, मुकेश पंवार व मोक्ष नोनिया आदि कांग्रेसजन भी साथ थे l jiyaarat अमाद चिश्ती ने कराई उन्होंने सभी की दस्तार बंदी भी की l
शाम को सर्किट हाउस में अजमेर डेयरी चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, गुलाम मुस्तफा, चंदन सिंह, लक्ष्मी धोलखेडिया, लक्ष्मी बुंदेल, दिनेश शर्मा, रवि कंजर, गिरधारी तमोली सहित अनेक कांग्रेसजनों ने भी पूनम पासवान से मुलाकात की व उनका स्वागत किया I

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!