पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

घूघरा घाटी भैरूजी मंदिर क्षेत्र में मिली महिला शौचालय की सौगात

अजमेर, 20 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। अजमेर में प्रवेश के साथ ही भव्य प्रवेश द्वारलइब्रेरीलैपर्ड सफारीसाइंस पार्कआईटी पार्क एवं अन्य सुविधाएं अजमेर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को वार्ड संख्या 63 के लोहाखान खुर्रे वाली गली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में सीढ़ियों के निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 62 के घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास महिला शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

     इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। शहर का विकास अब महानगरों की तर्ज पर तेज गति से हो रहा है और आमजन की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिलाओं के लिए स्वच्छसुरक्षित एवं सम्मानजनक शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था न केवल उनकी गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, बल्कि यह संवेदनशील प्रशासन और उत्तरदायी शासन की पहचान भी है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के माध्यम से इस आवश्यकता को प्राथमिकता देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इन सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहर में साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम, पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लेपर्ड सफारी तथा वरुण सागर के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वरुण देव की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटी पार्क की स्थापना की जा रही है।

श्री देवनानी ने अजमेर में हो रहे समग्र विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर अब हर क्षेत्र में करवट ले रहा है। सड़कों के निर्माण एवं कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में गांधी भवन में बहुमंजिला आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्वाभिमान की दृष्टि से औपनिवेशिक काल से जुड़े नामों में परिवर्तन कर फॉयसागर का नाम वरुण सागर किया गया है तथा अन्य स्थलों का भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप नामकरण किया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए लेपर्ड सफारी का विकास किया जा रहा है तथा तारागढ़ के विकास पर भी लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर वार्ड 63 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह राठौड़, यतेंद्र वैष्णव, प्रहलाद शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह खंगारोत, रेणु शर्मा, आरजू वैष्णव, सरिता, रतन गुर्जर, गुलाब गुर्जर, रामलाल यादव तथा वार्ड 62 कार्यक्रम में रामसिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह भाटी, अजय सैनी, बजरंग प्रजापत, तेजपाल साहनी, विक्रम सिंह, अमरचंद जादम, सुखपाल प्रजापत, ममता राव, कमल चौहान, उमंग पायक, अनुराग, भवेश, दिव्याशू, विशु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!