सिंधी आदिशक्ति महिला ग्रुप द्वारा 20 जून को अजमेर रोड स्थित हिंगलाज माता मंदिर में अपने आराध्य हिंगलाज माता के पावन दर्शन किए गए। हिंगलाज माता सिंधी समाज की प्राचीन आराध्य देवी हैं, जो शक्ति, श्रद्धा और परिवार की रक्षा का प्रतीक मानी जाती हैं। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने भक्ति गीत गाकर माता का गुणगान किया एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में लता जी, शोभा जी, हिना थानवी, भावना लोंगानी, पूनम जी, दिशा जी, कीर्ति मंगलानी, कोमल मोत्यानी, भारती गंगवानी सहित सिंधी आदिशक्ति महिला ग्रुप की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।