20वां सांख्यिकी दिवस आयोजित : डेटा ही देश की अर्थव्यवस्था का आधार – शक्ति सिंह राठौड़

अजमेर, 29 जून। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 20 वां सांख्यिकी दिवस 2026 का आयोजन अनलॉककिंग दी पोटेन्शियल ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा थीम पर विस्तृत चिंतन एवं मनन के साथ सोमवार को आयोजित हुआ। इस अवसर पर सम्भागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा विभाग के प्रकाशन जिला रूपरेखाएसडीजी-2026 का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्भागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सांख्यिकी विभाग द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़े भारत एवं राज्य सरकार की योजनाओं के निर्माणप्रभावी क्रियान्वयनमॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन के साथ-साथ प्रशासनिक निर्णय लेने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक आंकड़ों का प्रभावी उपयोग सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग श्री फूल सिंह ने की। उन्होंने सांख्यिकी दिवस की थीम पर प्रकाश डालते हुए विभाग की विभिन्न सांख्यिकीय गतिविधियों एवं प्रशासनिक आंकड़ों के महत्व की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक आयोजना विभाग श्रीमती रुद्रा रेनू द्वारा विभागीय गतिविधियोंफ्लैगशिप योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।  सहायक निदेशक श्री अमृतलाल द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जीवन परिचय और महालनोबिस दूरी माप के बारे में विस्तार से बताए।

कार्यक्रम में विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे प्रोफेसर मोनिका कन्नसोफिया कॉलेज अजमेर ने  सांख्यिकी दिवस की थीम अनलॉककिंग दी पोटेन्शियल ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव डाटा विषय पर विभिन्न टॉपिक्स पर किये गए रिसर्च के बारे में जानकारी दी। इसमें लैण्ड यूजेजक्राइम (महिला उत्पीडन)पर्यावरणलैंगिक असमानतायुवाओं में सोशल मीडिया की लतइनफर्टिलिटी रेट में बढ़ोतरी विषयों पर प्रशासनिक डेटा के आधार पर विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकीय कार्यों तथा प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसके साथ ही विभाग की योजनाओं पर शिल्पा चरडदिव्या गुर्जरनीलम ठाकुरवेदनाथरोबिन सिंहसोनम गढ़वाल आदि ने अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!