अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अवसर पर फ्रेंडशिप लॉज नं. 47, अजमेर द्वारा पूरे जून माह में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, भाईचारे एवं समाज सेवा को समर्पित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गजेन्द्र पंचोली एवं जय के. करणा ने बताया कि माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 42 मरीजों तथा निःशुल्क दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 46 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इस प्रकार कुल 88 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं।
इस दौरान वॉकाथॉन, 15 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण तथा फैमिली गेट-टुगेदर एवं फ्रेटरनल डिनर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रदर्स एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर भाईचारे एवं पारिवारिक एकता का संदेश दिया। निर्धन विद्यार्थियों के लिए प्राप्त शैक्षणिक टॉय एवं नॉलेज किट का वितरण विद्यालय खुलने के बाद जुलाई माह में किया जाएगा।
कार्यक्रमों का आयोजन लॉज के वरिष्ठ सदस्यों के.के. गौर एवं आनंद शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जय के. करणा, रमेश यादव, नितिन ओहरी, अनिल लोढ़ा, राकेश सागर, आर. एस. माथुर, अविनाश बुच, विनोद माथुर, मनीष शर्मा सहित सभी ब्रदर्स एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरु के कमल गंगवाल एवं विजय जैन पांड्या ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए लॉज के सामाजिक सरोकारों की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग का विश्वास व्यक्त किया।