सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 4 व 5 जुलाई को पुणे महाराष्ट्र में

2 जुलाई- भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 4 व 5 जुलाई को झूलेलाल हिन्दु मन्दिर, पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडा करेगें।
प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्र प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष महामंत्री, मातृशक्ति व युवा ईकाई के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग पदाधिकारी सम्मिलित होगें। दो दिवसीय बैठक में अलग अलग सत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा प्रदेशों में सिन्धी भाषा व सभ्यता के कार्यक्रमों पर चर्चा, सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026 के आयोजन, वर्तमान में सामाजिक समस्याओं पर चर्चा व निराकरण हेतु प्रयास, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर केन्द्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मोरवाणी ने बताया कि राजस्थान से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया, प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी, सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा प्रभारी मूलचन्द बसंताणी, संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी, डॉ. कैलाश शिवलाणी, विष्णुदेव सामताणी, अशोक छाबडा सहित पदाधिकारी सम्मिलित होगें।
ईश्वर मोरवाणी
मो. 9509638429

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!