शहरी सेवा अभियान शिविर मात्र औपचारिक — रलावता

अजमेर ।  अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यशी महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि जिला प्रशासन  राजस्थान सरकर द्वारा आयोजित  शहरी सेवा अभियान शिविर 2026 मात्र औपचारिकता निभा रहा है ।
कांग्रेसी नेता रलावता नगर निगम अजमेर परिसर में  वार्ड नंबर 67, 72 , 73 के  शिविर में आमजन से औपचारिक बातचीत कर रहे थे । उन्होने कहा कि अजमेर शहर में 60 कच्ची बस्तियां है कच्ची बस्तियों में अभी तक पट्टा वितरण नहीं किया जा रहा है क्योंकि कच्ची बस्तियों का सर्वे चल रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में पूर्ववर्ती सरकार ने ₹500 शुल्क लेकर पट्टा दिया था जबकि अभी क्षेत्रफल के आधार पर राशि लेकर भाजपा सरकार पट्टा वितरित कर रही है जिससे गरीबों का शोषण हो रहा है ।
शिविर में 1992 के दस्तावेज के आधार पर 69 ए पट्टे की कार्रवाई की जा रही है जबकि कांग्रेस के सरकार में 2021 के दस्तावेज के आधार पर पट्टो का वितरण किया गया था। शिविर में 60 फुट एवं 60 फुट से अधिक रोड पर किसी भी तरह के पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। यह बाध्यता खत्म  की जानी चाहिए ।
 उन्होने बताया कि शहरी सेवा अभियान 2026 में सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी नदारत रहे केवल बाबू एवं संविदा कर्मचारी  प्रार्थना पत्र लेने का काम कर रहे हैं मौके पर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है ।
रलावता ने बताया कि अधिकांश कच्ची बस्तियों में पक्के निर्माण हो गए हैं उन कच्ची बस्तियों को डी नोटिफाईड कर 69ए में पट्टे वितरित किया जाए ।
शहरी सेवा अभियान शिविर 2026 में महेंद्र सिंह रलावता के साथ पार्षद  गजेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल आजाद लखन शंकर गुर्जर अहमद हुसैन चंद्र प्रकाश शर्मा मुकेश सिंह राठौड़ भरत सिंह राणा अकरम कुरैशी राजवीर सिंह अभिषेक रावत आदि ने शिविर में आम नागरिकों का सहयोग किया एवं जन समस्या सुनी।
महेन्द्र सिंह रलावता
9414497073

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!