जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत का इस्तीफा स्वीकार, जिला कार्यकारिणी यथावत रहेगी

राजसमंद। आम आदमी पार्टी, राजसमंद के वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत द्वारा अपने पद से स्वेच्छा से दिए गए इस्तीफे को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विचारोपरांत स्वीकार कर लिया है।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल जिला अध्यक्ष पद से संबंधित है। राजसमंद की जिला कार्यकारिणी पूर्ववत कार्य करती रहेगी। जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पहले की भांति करते रहेंगे।
जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने बताया कि पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र ही राजसमंद जिले के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनहित के कार्यों में पूर्ण समर्पण के साथ सक्रिय रहने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल पार्टी के अधिकृत निर्देशों एवं आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
जारीकर्ता :
पप्पू लाल कीर
जिला संगठन महासचिव
आम आदमी पार्टी, राजसमंद
मो.: 8003695834

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!