वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वेरावल-हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09203, वेरावल-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 तक (04 ट्रिप) वेरावल से प्रत्येक मंगलवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.40 बजे हरिद्वार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09204, हरिद्वार-वेरावल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.07.26 से 29.07.26 तक (04 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार को 21.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 09.45 बजे वेरावल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जूनागढ, जेतलसर, ढासा , धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, गांधीग्राम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं.,ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 16 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!