16 साल बाद फिर फिल्मी दुनिया में उतरेंगे डॉ. विनायक अशोक लुनिया

नारीशक्ति पर आधारित फिल्म ‘देश की बेटी’ का करेंगे निर्माण

विनायक लुनिया

इंदौर। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने वाले डॉ. विनायक अशोक लुनिया एक बार फिर फिल्मी दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वर्ष 2010 में गौ-तत्व पर आधारित फिल्म ‘जियो और जीने दो’ के निर्माण के लगभग 16 वर्ष बाद अब वे नारीशक्ति और महिला उद्यमिता पर आधारित फिल्म ‘देश की बेटी’ का निर्माण करने जा रहे हैं।अंबाजी म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन, कहानी एवं पटकथा लेखन स्वयं डॉ. विनायक अशोक लुनिया द्वारा किया जा रहा है।कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ‘देश की बेटी’ एक प्रेरणादायी कॉर्पोरेट ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी एक साधारण और संघर्षशील युवती के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दर्शाएगी कि किस प्रकार एक सामान्य परिवार की बेटी समाज की चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए कॉर्पोरेट जगत में अपनी अलग पहचान स्थापित करती है और सफलता की नई मिसाल बनती है।फिल्म का निर्माण पूर्णतः मध्यप्रदेश में किया जाएगा तथा इसके अधिकांश कलाकार और तकनीकी टीम भी मध्यप्रदेश से ही चयनित की जाएगी। फिल्म की अधिकांश शूटिंग इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश की संस्कृति, आधुनिक विकास और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में फिल्म की स्क्रिप्ट पर कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही मुख्य कलाकारों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके बाद वर्ष 2027 में फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य पूरा किया जाएगा।निर्माताओं का दावा है कि ‘देश की बेटी’ अपनी दमदार कहानी, प्रभावशाली निर्देशन और सामाजिक संदेश के कारण बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर देने का दम रखती है।कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि डॉ. विनायक अशोक लुनिया हमेशा समाज के ज्वलंत और प्रेरणादायी विषयों पर कार्य करते रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से प्रेरित होकर इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, ताकि देश की बेटियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा मिल सके।फिल्म ‘देश की बेटी’ को वर्ष 2027 के अंत तक देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। इसके साथ ही इसे विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किए जाने की संभावना है।— जारीकर्ता:
अंबाजी म्यूजिक प्रोडक्शन
जनसंपर्क विभाग

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!