आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज को श्री फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया

वृद्ध आश्रम में मनाया गया माता-पिता दिवस

अजमेर10 जुलाई / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर द्वारा 10 जुलाई शुक्रवार को दो सेवा एवं संस्कारमय कार्यक्रम आयोजित किए गये । संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रातः 8:30 बजे राष्ट्र संत आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उन्हें श्रीफल भेंट किये तथा उनके चरण प्राक्षलान कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार के लोग पाये जाते हैं, एक वो जिन्हें दूसरों से मदद की आवश्यकता हो तथा दूसरे वो जो दूसरों की मदद करते हो l हमें भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि हमको दूसरों की मदद करने वाला बनाये l उन्होंने कहा कि जैन समाज के 24 वे तीर्थकंर भगवान महावीर स्वामी तीर्थकंर से पहले चक्रवर्ती थे जिनका अपार वैभव था जिसके बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी l आचार्य जी ने कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मानव योनी मिलती है जिसमें हमारी परीक्षा होती है कि हम जीवन कैसे जीते हैं l उन्होंने कहा कि खाओगे पीओगे तो अंग लगेगा, दान धर्म करोगे तो संग चलेगा l न खाओगे पीओगे, न दान धर्म करोगे तो जंग लगेगा l
संस्था के महामन्त्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके पश्चात संस्था पदाधिकारी व सदस्य प्रातः 10:30 बजे जय अम्बे सेवा समिति वृद्ध आश्रम (सेवा धाम), दाहिर सेन स्मारक के पास पहुंचे जहाँ उन्होंने आवासीय वरिष्ठजनों के साथ स्नेह, सम्मान एवं समर्पण के भाव से माता-पिता दिवस मनाया । इस अवसर पर उमेश गर्ग ने अपना जन्म दिवस वृद्ध आश्रम में आवासी वरिष्ठ जनों व संस्था पदाधिकारियों के साथ केक काटकर मनाया l सभी ने उनका माल्यार्पण कर, दुपट्टा व शॉल औढाकर व साफ़ा बांधकर अभिनंदन किया l इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के सामने स्थित गार्डन में संस्था पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कर उनकी सार संभाल करने की जिम्मेदारी भी ली l
इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, जिला महामन्त्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल मंगल, प्रदीप पाटनी, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश विजयवर्गीय, आनंद प्रकाश गोयल, अशोक गोयल, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, राजेंद्र मित्तल, हिमांशु खंडेलवाल, राजेंद्र गांधी, आभा गांधी, राजेंद्र अग्रवाल, दिनेश लाहोटी, राजीव विजय, आलोक माहेश्वरी, अतुल गुप्ता, मोहन खंडेलवाल, रामगोपाल वर्मा, सुरेंद्र सिंह चुंडावत, अमित कुमार शर्मा, ब्रजेश गौड़ सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे ।
भवदीय
उमेश गर्ग
जिला महामन्त्री
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जिला शाखा अजमेर
मो. 9829793705

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!