सामाजिक संवेदना एवं जागरूकता हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी -अनुराधा झा

महात्मा गांधी अस्पताल में कथित रूप से डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण पांच प्रसूताओं की मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस महिला अध्यक्ष सारिका सिंह आज भीलवाड़ा पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों ने इस संवेदनसील मुद्दे पर अपने विचार और समर्थन देने का आवाहन किया
इस संवेदनशील मुद्दे पर सक्रिय पहल करने के लिए *पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट* की ओर से सारिका सिंह का आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्ट की पदाधिकारी अनुराधा झा ने कहा कि जनहित और महिलाओं से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए आवाज़ उठाना सराहनीय है तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी शिल्पी सिंह , आशा , पूनम झा , पिंकी जी , लीला जी, अनामिका पंडित , नेहा सिंह आदि थे

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!