विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ राजस्थान के प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी के भागीदारों को एक मंच पर लाया

जयपुर, 15 जुलाई, 2026-  भारत की अग्रणी सोलर पीवी  मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में से एक विक्रम सोलर ने जयपुर में पावरकनेक्ट 2026 के पहले संस्करण का सफल आयोजन किया। यह  सभी वरिष्ठ अधिकारियों के लिए विशेष नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का मंच था। इस कार्यक्रम में राजस्थान के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े 120 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें ईपीसी कंपनियों, स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी), वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) उद्यमों, परियोजना डेवलपर्स, वित्तीय संस्थानों तथा अन्य प्रमुख हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल थे।

यह मंच राजस्थान में तेजी से बदलते रिन्युएबल एनर्जी परिदृश्य पर चर्चा के लिए एक सहयोगी मंच बना। इसमें प्रधानमंत्री-कुसुम योजना के तहत उपलब्ध अवसरों, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) सौर क्षेत्र की तेज़ी से बढ़ती हिस्सेदारी, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की बढ़ती भूमिका तथा भारत के क्लीन एनर्जी परिवर्तन को गति देने के लिए उन्नत सोलर तकनीकों को अपनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान विक्रम सोलर ने अपनी नवीनतम एन-टाइप  सोलर मॉड्यूल तकनीकों, बढ़ती मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं तथा एकीकृत सोलर-प्लस-स्टोरेज सॉल्यूशन प्रदर्शित किए।  इसके माध्यम से कंपनी ने बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए उच्च दक्षता वाली और भविष्य के अनुरूप एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राजस्थान इस समय अपने क्लीन ऊर्जा परिवर्तन के एक अहम दौर में प्रवेश कर रहा है। राज्य ने अपनी एकीकृत क्लीन एनर्जी नीति  के तहत वर्ष 2029-30 तक 115 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता और 10 गीगावाट बैटरी भंडारण क्षमता का लक्ष्य रखा है। राज्य में अब तक 42.5 गीगावाट से अधिक सोलर एनर्जी क्षमता स्थापित की जा चुकी है। साथ ही अब ट्रांसमिशन व्यवस्था को मजबूत करने, ऊर्जा भंडारण और एकीकृत क्लीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि रिन्युएबल एनर्जी में निवेश के अगले चरण को सपोर्ट दिया जा सके।

इसी पृष्ठभूमि में विक्रम सोलर राजस्थान की बढ़ती एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियों तथा वाणिज्यिक एवं औद्योगिक ग्राहकों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत कर रहा है। कंपनी उन्नत एन-टाइप सोलर मॉड्यूल, एकीकृत सोलर-प्लस-स्टोरेज सॉल्यूशन और बेहतर मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं के माध्यम से यह लक्ष्य हासिल करने पर काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विक्रम सोलर के नेतृत्व ने एनर्जी परिवर्तन को तेज करने में मजबूत साझेदारियों के महत्व पर जोर दिया।  नवीन, विश्वसनीय तथा उच्च प्रदर्शन वाले सोलर समाधानों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई।

“पावरकनेक्ट 2026′ का समापन एक इंटरैक्टिव नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ। इसमें प्रतिभागियों को विचारों का आदान-प्रदान करने, नए कारोबारी अवसर तलाशने और आपसी सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिला। इससे राजस्थान के रिन्युएबल एनर्जी क्षेत्र के निरंतर विकास को गति मिलेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!