रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. भोला राम गुर्जर बने अध्यक्ष

अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह में वर्ष 2026-27 के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. अनिल सामरिया ने डॉ. भोला राम गुर्जर को अध्यक्ष पद का नियुक्ति-पत्र सौंपा।
पिछले 2-3 वर्षों से RDA की कार्यकारिणी गठित नहीं हुई थी। जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में रेजिडेंट चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से डॉ. भोला राम गुर्जर को अध्यक्ष चुना, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में डॉ. राजबंधु बिरला, डॉ. आयुषी वशिष्ठ व डॉ. दर्शन को उपाध्यक्ष, डॉ. सुरेश भाटी व डॉ. सचिन कुमावत को महासचिव, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. राजेश कुमार व डॉ. हँसा चौपड़ा को संयुक्त सचिव, डॉ. कुलदीप पीपलीवाल को लीगल एडवाइज़र, डॉ. सौरभ कुमार जांगिड व डॉ. आवेश को क्रीड़ा एवं खेल सचिव, डॉ. रूपाराम व डॉ. गीतिका को मीडिया समन्वयक तथा डॉ. आकांक्षिका कपूर को साहित्यिक सचिव नियुक्त किया गया। कुल 22 रेजिडेंट चिकित्सकों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. भोला राम गुर्जर ने कहा कि एसोसिएशन रेजिडेंट चिकित्सकों के शैक्षणिक, प्रशासनिक, कार्यस्थल व सुरक्षा संबंधी मुद्दों के समाधान तथा कॉलेज प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के लिए कार्य करेगी।
डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन, अजमेर के जिला अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र पाल सिंघल ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि टीम रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!