मीडियाटेक अगली पीढ़ी की कैमरा टेक्नोलॉजीज़ के साथ स्मार्टफोन इमेजिंग इकोसिस्टम में नवप्रवर्तन को गति देगी

नई दिल्ली, 18 जुलाई, 2026- सालाना करीब दो अरब कनेक्टेड डिवाइसेज़ को ताकत प्रदान कर रही विश्व की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने आज नई दिल्ली में अपने अग्रणी आयोजन मीडियाटेक टेक डे में स्मार्टफोन इमेजिंग एवं एज-टु-क्लाउड इकोसिस्टम के भविष्य को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। ‘बियोंड दि लेन्स’ थीम पर इस आयोजन में मीडियाटेक के एसओसी द्वारा सुगम ऐसी अद्भुत टेक्नोलॉजीज़ को प्रदर्शित किया गया जो सभी ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर्स, एआई पीसी और स्मार्टफोन से परे अन्य कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज़ में वन मीडियाटेक के विजन पर बल देते हुए अग्रणी स्मार्टफोन इमेजिंग अनुभवों को संभव बनाती हैं।

इमेजिंग टेक्नोलॉजी के अगले मोर्चों पर अंतर्दृष्टिपूर्ण परिचर्चा में मीडिया प्रतिनिधियों, टेक विश्लेषकों, पेशेवर फोटोग्राफरों, केओएल और वीवो, मोटोरोला एवं शियाओमी से ओईएम भागीदारों ने अपने विचार साझा किए। इस बातचीत में व्यापक वन मीडियाटेक विजन को भी रेखांकित किया गया जोकि इस कंपनी के उभरते प्रौद्योगिकीय पारितंत्र और एज-टू-क्लाउड से इंटेलिजेंट सॉल्यूशंस को निर्बाध रूप से जोड़ने की विधि को प्रदर्शित करने वाली एक एकीकृत रणनीति है।

इस अवसर पर मीडियाटेक के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अनुज सिद्धार्थ ने विस्तृत डायनामिक रेंज के लिए 18ईवी एचडीआर और स्मूथ सिनेमैटिक कैप्चर के लिए 4के120 सुपर ईआईएस जैसे क्रांतिकारी इमेजिंग इन्नोवेशंस रेखांकित किए। उन्होंने भारत के तेजी से उभर रहे मल्टी-डिवाइस इकोसिस्टम में हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मीडियाटेक की सतत गति और नेतृत्व को रेखांकित करते हुए इस ब्रांड का अपडेट भी सामने रखा।

‘बियोंड दि लेंस’ में समर्पित एक्सपीरियंस जोन भी स्थापित किया गया है जिसमें मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 से शक्ति प्राप्त वीवो एक्स300 प्रो, मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 से शक्ति प्राप्त ओप्पो फाइंड एक्स9 और मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8500 से शक्ति प्राप्त मोटोरोला एज 70 प्रो एव शियाओमी 17टी जैसे डिवाइस के जरिये मीडियाटेक की इमेजिंग टेक्नोलॉजीज़ को प्रदर्शित किया गया है।

इस आयोजन के दौरान, मीडियाटेक के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अनुज सिद्धार्थ ने कहा, “स्मार्टफोन फोटोग्राफी निरंतर उपभोक्ताओं की उम्मीदों को आकार दे रही है और मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 के अग्रणी एसओसी और मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8500 के प्रीमियम एसओसी के साथ हम उस मांग का डटकर सामना कर रहे हैं। अगली पीढ़ी के एआई-आईएसपी से युक्त ये चिपसेट्स ऊर्जा दक्षता से बगैर समझौता किए कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी को ऊपर उठाते हैं। मीडियाटेक में हमारा मानना है कि सही मायने में शानदार टेक्नोलॉजी वह है जो महज उत्पादों का निर्माण करने से अधिक हो। यह ऐसे अद्भुत अनुभव देने के बारे में जो लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाले। हमारे इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ हम निरंतर ऐसे नवप्रवर्तन प्रदान करते हैं जो यूजर्स को अधिक स्पष्टता, रचनात्मकता और इंटेलिजेंस के साथ हर क्षण कैद करने में सशक्त बनाए।”

इस आयोजन में वास्तव में कौन फोटो लेता है विषय पर एक परिचर्चा भी हुई जिसके सूत्रधार राजीव मखनी रहे। इस परिचर्चा में पेशेवर फोटोग्राफर राहुल झांगियानी, मीडियाटेक के निदेशक (मार्केटिंग एवं कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अनुज सिद्धार्थ,वीवो इंडिया के सीटीओ, हेड ऑफ प्रोडक्ट एवं जीटीएम पैगाम दानिश, शियाओमी इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर (प्रोडक्ट मार्केटिंग) गौतम बत्रा और मोटोरोला मोबिलिटी के निदेशक (मार्केटिंग, एपीएसी) शिवम रंजन शामिल हुए। पैनल में शामिल प्रत्येक व्यक्ति ने एक जबरदस्त फोटो कैसे बनती है, चिप से, कैमरा हार्डवेयर से या लेन्स के पीछे के व्यक्ति से, इस पर अपना अनूठा दृष्टिकोण सामने रखा। कुल मिलाकर पैनल में शामिल लोगों ने यह बात रेखांकित की कि कैसे मानव दृष्टिकोण, एडवांस्ड कैमरा सेंसर्स और आईएसपी की प्रोसेसिंग पावर साथ मिलकर एक परफेक्ट शॉट देते हैं।

इसके अलावा, मीडियाटेक टेक डे में मीडियाटेक के रोडमैप और इसकी नवीनतम टेक्नोलॉजी को लेकर अंतर्दृष्टिपूर्ण बातचीत देखी गई। 

  • नवीनतम अग्रणी एवं प्रीमियम चिपसेट्स- मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500एस, डायमेन्सिटी 9500 और डायमेन्सिटी 8500 एसओसी प्रदर्शित किया गया जो एआई, इमेजिंग, गेमिंग, कनेक्टिविटी और पावर एफिसिएंसी में अग्रणी स्थिति प्रदान करते हैं।
  • वन मीडियाटेक- मीडियाटेक का स्मार्टफोन से परे ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर्स, एआई पीसी और अन्य क्षेत्रों में विस्तार, इसका दुरुस्त पोर्टफोलियो क्योंकि इसने सभी वर्गों में अपना दायरा बढ़ाया है जिसमें स्मार्टफोन के लिए डायमेन्सिटी, ऑटोमोटिव के लिए डायमेन्सिटी एएक्स और कंप्यूट प्लेटफॉर्मों के लिए डायमेन्सिटी सीएक्स शामिल हैं।
  • ऑटोमोटिव मोमेंटम- दुनियाभर में अग्रणी वाहन कंपनियों के साथ 20 से अधिक साझीदारी और डायमेन्सिटी एएक्स प्लेटफॉर्म के तहत चालू 190 से अधिक परियोजनाएं।
  • कंप्यूट मोमेंटम- इसमें एआई कंप्यूट प्लेटफॉर्मों और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजीज़ पर पर मीडियाटेक के बढ़ते ध्यान को प्रदर्शित किया गया।

मीडियाटेक की व्यापक टेक्नोलॉजी रोडमैप पर चर्चा में स्मार्टफोन, कनेक्टिविटी, इमेजिंग क्षमता, एआई कंप्यूटिंग और इंटेलिजेंट एज डिवाइसेज़ शामिल रहे।

Q2 2026, मीडियाटेक 49 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में नंबर 1 स्मार्टफोन चिपसेट ब्रांड बनी हुई है और यह स्थिति इसने लगातार 24 तिमाहियों से बरकरार रखी है।

मीडियाटेक टेक्नोलॉजी डे प्रतिदिन के जीवन को नया आकार दे रहे नवीनतम नवप्रवर्तन को प्रदर्शित करने का एक संवादात्मक प्लेटफॉर्म है। बियोंड दि लेन्स उपभोक्ताओं को ऐसी चीज़ों से जुड़ने में मदद के लिए महान प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने के मीडियाटेक के दर्शन के अनुरूप है जो हमें अधिक स्मार्ट और रचनात्मक बनाकर हमें समृद्ध कर हमारे दैनिक जीवन को आकार दें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!