ध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 20495, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा दिनांक 18.07.26 से 24.07.26 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 19.07.26 से 25.07.26 तक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 20992, दौंड-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 17.07.26 को दौंड से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 20991, अजमेर- दौंड रेलसेवा जो दिनांक 23.07.26 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-मनमाड होकर संचालित होगी।