शहर कांग्रेस प्रवक्ता कमल वर्मा के निधन पर गहरा शोक

अजमेर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक प्रवक्ता रहे श्री कमल वर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अजमेर लोकसभा 2024 कांग्रेस प्रत्याशी श्री रामचन्द्र चौधरी ने श्री कमल वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि कमल वर्मा जी ने हमेशा पूरी निष्ठा के साथ संगठन की बात को जनता के सामने रखा। उनका इस तरह चले जाना अजमेर कांग्रेस और पूरे समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!