एलिवेटेड रोड पर पीपल का पेड़ बना खतरे की घंटी

अजमेर 20 जुलाई।
स्मार्ट सिटी अजमेर की मुख्य धारा एलिवेटेड रोड पर एक भुजा की ओर पीपल के पेड़ में बाद आकर ले लिया है जो भविष्य में जाकर इस एलिवेटेड रोड की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
पुरानी आरपीएससी भुज की ओर बाई छोर पर स्तंभ नंबर 1 के नजदीक पिछले दो-तीन वर्षों से बढ़ रहे पीपल के पेड़ ने अब बड़ा स्वरूप ले लिया है यदि समय रहते इसे वहां से हटाया नहीं गया तो उसकी जगह मुख्य सड़क को नुकसान पहुंचा सकती है अथवा खोकली कर सकती है।
महाराष्ट्र मंडल के नजदीक मोना फोटो स्टेट संस्थान के ठीक सामने इस पौधे ने धीरे-धीरे वृक्ष का रूप धारण कर लिया है जो यातायात के लिए घातक साबित हो सकता है।
संबंधित विभाग जो एलिवेटेड रोड की देखरेख में लगा है समय रहते इस समस्या की ओर भी ध्यान देकर आने वाली परेशानी से बचने के प्रयास कर सकता है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!