अजमेर 23 जुलाई ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के अंतर्गत आने वाले वैशाली नगर मंडल के आंतेड बगीची चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया l
कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 150 से ज़्यादा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग, इस विषय पर संसद में चर्चा कराने की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग को लेकर अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के वैशाली नगर मंडल की आंतेड बगीची क्षेत्र में आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ के नैतृत्व में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया तथा आंतेड बगीची चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया l
इस कार्यक्रम में आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नवीन कच्छावा, वैशाली नगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीनदयाल पंवार, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन महासचिव अनीस खान सुलेमानी, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष संजीव प्रधान, जगदीश सुनारीवाल, राजेश रंगवानी, खुशपाल सिंह, राजीव जैन व प्रिंस ओबीडाया, ब्लॉक महासचिव गिरीश आसनानी, सईद, उम्मेद, आनंद सिंह, बेनीगोपाल, जगदीश सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अजमेर उत्तर ब्लॉक बी
9414280962,7891884488