62 छात्राओं को मिली अंकतालिकाएं, कौशल आधारित शिक्षा से करियर निर्माण पर दिया गया जोर

ब्यावर। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग एवं मेकअप आर्टिस्ट विभाग में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान आयोजित परीक्षाओं में सफल छात्राओं को अंकतालिकाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम में दोनों विभागों की कुल 62 छात्राओं को अंकतालिकाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ हुआ।इसके पश्चात कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसे मौजूद सभी ने सराहा।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने कहा कि कौशल और जुनून का समन्वय व्यक्ति को केवल दक्ष नहीं बनाता, बल्कि उसे आत्मनिर्भर और सफल करियर की दिशा भी देता है। उन्होंने छात्राओं से अपने कौशल को निरंतर विकसित करने का आह्वान किया।
समिति मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने कहा कि फैशन डिजाइनिंग और मेकअप उद्योग में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मेकअप और स्टाइलिंग केवल बाहरी व्यक्तित्व को नहीं निखारते, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं से ईमानदारी, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
अतिथियो ने सभी काबिल छात्राओं को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अंकतालिका वितरित की। छात्राओ ने भी हर्ष प्रकट कर संस्थान द्वारा उनके प्रति दिये समर्पण को सांझा किया। कार्यक्रम में संस्थान की पूर्व छात्रा मित्ताली प्रजापति (फैशन डिजाइनिंग विभाग) तथा भक्ति आसनानी (मेकअप आर्टिस्ट विभाग) ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को व्यावसायिक जीवन में आने वाली चुनौतियों और अवसरों की जानकारी दी तथा संस्थान से मिले प्रशिक्षण को अपने करियर की मजबूत नींव बताया।
कार्यक्रम में श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष ज्ञानचंद बिनायकिया, कोषाध्यक्ष देवराज लोढ़ा, प्रचार मंत्री महेंद्र सिंह सांखला सदस्य विशाल नाहटा, देवीलाल रांका, स्किल नोडल प्रभारी छवि गरवाल सहित संकाय सदस्य रितु प्रजापति, प्रियंका मंगरोला, नीलम खत्री एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अन्वेषा नाहटा एवं कुमकुम कुमावत ने किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!