9 अगस्त को उदयपुर में होगा भव्य सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन
उदयपुर। त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में 9 अगस्त 2026 (रविवार) को भव्य सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ ने बताया कि संस्थान विगत 18 वर्षों से साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। संस्थान के बैनर तले पाली, जालौर, पिंडवाड़ा, नाथद्वारा एवं उदयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में अनेक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, सम्मान समारोह तथा पुस्तक विमोचन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।महामंत्री संजय गुप्ता ‘देवेश’ ने बताया कि इस वर्ष आयोजित समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के 17 प्रतिष्ठित साहित्यकारों को विभिन्न स्मृति सम्मानों से अलंकृत किया जाएगा तथा नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी होगा। मीडिया प्रभारी अशोक लोढ़ा ने बताया कि समारोह में ‘बावजी चावण्ड सिंह राणावत ‘विद्रोही’ ओळ्यूँ राजस्थानी भासा साहित्य-शिरोमणि सम्मान–2026’ (प्रदाता– हेमेंद्र सिंह), ‘महिमा आमेटा ओळ्यूँ लोक भासा साहित्य शिखर सम्मान–2026’ (प्रदाता– रमाकांत आमेटा), ‘कृष्ण शंकर जोशी स्मृति साहित्य विभूषण सम्मान’ (प्रदाता– तिलकेश जोशी), ‘दुर्गा देवी स्मृति हिंदी साहित्य विभूषण सम्मान’ (प्रदाता– देवीलाल जोशी), ‘एडवोकेट प्यारे लाल पारख स्मृति काव्य कला निधि सम्मान’ (प्रदाता– लोकेश पारख), ‘रतनलाल शर्मा ‘सिखवाल’ अजमेर स्मृति काव्य-कथ्य गौरव सम्मान’ (प्रदाता– जितेंद्र पाण्डेय एवं आशा पाण्डेय ओझा), ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद-रत्न सम्मान–2025’ तथा ‘राजकुमार गुप्ता स्मृति छंद-रत्न सम्मान–2026’ (प्रदाता– संजय गुप्ता ‘देवेश’), ‘कृष्ण चंद्र ओझा ‘ओसियाँ’ स्मृति बाल साहित्य-रत्न सम्मान’ (प्रदाता– आशा पाण्डेय ओझा एवं जितेंद्र पाण्डेय), ‘अशोक कुमार सक्सेना स्मृति भारतीय अध्यात्म दर्शन विभूषण सम्मान’ (प्रदाता– आदर्श कुमारी सक्सेना), ‘हेमलता अग्रवाल स्मृति कथा-साहित्य गौरव सम्मान’ (प्रदाता– सुभाष अग्रवाल), ‘हरि विमला स्मृति काव्य-रत्न सम्मान’ (प्रदाता– सुनीता निमिष सिंह), ‘सुश्री सुरभि स्मृति साहित्य-सौरभ सम्मान’ (प्रदाता– डॉ. सीमा बोलिया), ‘मथुरादास पारख स्मृति युवा कथा-रत्न सम्मान’ (प्रदाता– ललित पारख), ‘ज्ञानेश्वरी चौहान स्मृति युवा काव्य-श्री सम्मान’ (प्रदाता– बसंती चौहान एवं डी.के. चौहान), ‘सुश्री गीता वर्मा स्मृति युवा रत्न लेखन सम्मान’ (प्रदाता– डॉ. अनंत सिंह) तथा ‘झंकार कुंवर–सम्पतराज पोरवाल स्मृति ज्योतिर्मय शांति साहित्य सम्मान’ (प्रदाता– डॉ. नम्रता जैन) प्रदान किए जाएंगे।