भारत विकास परिषद अरावली अजमेर द्वारा सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए रियायती दर पर बैठ उपलब्ध कराए जा रहे हैं इस प्रकल्प का आज शुभारंभ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चियन गंज में किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी ने बच्चों को बैग वितरित करते हुए प्रकल्प की सराहना की और कहा कि भारत विकास परिषद अरावली द्वारा किया जा रहा यह प्रकल्प समाज को स्वावलम्बन की प्रेरणा देता है।
देवनानी जी ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्थाएं सेवा के प्रकल्प विद्यालयों में करती है और यही सेवा का भाव संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को भी ग्रहण करना चाहिए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भी प्रयास करना चाहिए कि हमें अपने जन्म दिवस पर जो भी राशि मिलती है उसे हम समाज सेवा के कार्यों में लगाएं। और मन में करुणा और सेवा का भाव रखें।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रकल्प की प्रस्तावना रखते हुए संरक्षक संदीप गोयल ने बताया कि भारत विकास परिषद अरावली शाखा द्वारा बैग वितरण कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत 1000 स्कूल बैग बनवाए गए हैं जिसमें दो वर्ग हैं कनिष्ठ वर्ग को स्कूल बैग ₹50 में और वरिष्ठ वर्ग को 90 रुपए में दिया जा रहा है।
शाखा द्वारा इस प्रकल्प के प्रथम चरण में 25 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर प्रकल्प प्रभारी अरविंद पाराशर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष रितेश गर्ग ,सचिव अनुज गर्ग, पुनीत बंसल ,मोहित बंसल, संजय मकवाना, मनीष बंसल ,अविनाश अग्रवाल , मनमोहन सिंह, घनश्याम अग्रवाल ,गौरव अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, दर्शन जैन ,तरुण मीनावत ,खुशी बंसल, दीपिका खंडेलवाल ,नीतू पालीवाल, मीनाक्षी अग्रवाल ,ज्योति गर्ग ,दीपिका सोनी ,तरुणा सिंह , वंदना गोयल , सपना बंसल सहित सदस्य उपस्थित रहे।
संरक्षक
संदीप गोयल
9352004484