नेफ्रोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) एवं पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी*_
अजमेर, 28 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत नेफ्रोलॉजी(सुपर स्पेशियलिटी) एवं पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।नेफ्रोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 2 जून 2026 तथा पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 7 अप्रेल 2026 में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच उपरांत नेफ्रोलॉजी के 7 तथा पेडियाट्रिक्स के 83 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।