रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रेगुलेट/रीशड्यूल रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर-चंदेरिया रेलखण्ड पर झड़वासा-बान्दनवाडा व सिंगावल स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 08.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 09.10.26 तक (06 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19605, मदार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 04.10.26 से 08.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी- मदार रेलसेवा दिनांक 03.10.26 से 07.10.26 तक (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी- जयपुर रेलसेवा दिनांक 11.09.26, 15.09.26, 18.09.26, 22.09.26, 25.09.26, 29.09.26, 02.10.26 व 04.10.26 से 08.10.26 तक (12 ट्रिप) रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 11.09.26, 15.09.26, 18.09.26, 22.09.26, 25.09.26, 29.09.26, 02.10.26 व 04.10.26 से 08.10.26 तक (12 ट्रिप) रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 05.10.26 एवं 08.10.26 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 06.10.26 एवं 09.10.26 को (02 ट्रिप) रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 04.10.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 04.10.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 08611, संतरागाछी-अजमेर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 14.09.26, 21.09.26 व 28.09.26 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
12. गाडी संख्या 08612, अजमेर- संतरागाछी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.09.26, 24.09.26 व 01.10.26 को (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 07.10.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-अजमेर-आबूरोड-पालनपुर- साबरमती- वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., फालना, आबूरोड, पालनपुर, साबरमती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.26 से 03.10.26 तक (18 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड जं.-अजमेर-जयपुर-सवाईमाधोपुर-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, बनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 17.09.26, 19.09.26, 22.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 29.09.26, 01.10.26, 03.10.26 व 06.10.26 को (09 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-आबूरोड-पालनपुर-साबरमती-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा ब्यावर, मारवाड जं., पालनपुर, साबरमती, वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26 से 03.10.26 तक (24 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26, 17.09.26, 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (17 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा जो दिनांक 10.09.26 से 18.09.26 तक (09 टिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह भीलवाडा-मोखमपुरा स्टेषनों के मध्य 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेष रेलसेवा जो दिनांक 19.09.26, 21.09.26, 24.09.26, 26.09.26, 28.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (07 टिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 10.09.26, 12.09.26 से 14.09.26, 16.09.26 व 17.09.26 को (06 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 21.09.26, 23.09.26, 24.09.26, 26.09.26 से 28.09.26, 30.09.26, 01.10.26 व 03.10.26 को (11 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26 से 03.10.26 तक (15 ट्रिप) उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
4. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 22.09.26 व 29.09.26 को (02 ट्रिप) हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
5. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 को (01 ट्रिप) हिसार से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
6. गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.09.26, 25.09.26, 30.09.26, 02.10.26 व 07.10.26 को (05 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
7. गाडी संख्या 17080, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 20.09.26, 27.09.26 व 04.10.26 को (03 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
8. गाडी संख्या 20944, उदयपुर सिटी-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.26 व 06.10.26 को (02 ट्रिप) उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
9. गाडी संख्या 20995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 19.09.26, 26.09.26 व 03.10.26 को (03 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेलसेवाएं जो झड़वासा व बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी
1. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 08.10.26 को झड़वासा व बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2. गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 से 08.10.26 तक बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
3. गाडी संख्या 19712, भोपाल- जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.10.26 से 08.10.26 तक बान्दनवाडा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।