_*एग्रीकल्चर केमिस्ट्री के 5 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन भरने का अंतिम अवसर*_
अजमेर, 31 जुलाई । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर- एग्रीकल्चर केमिस्ट्री भर्ती-2024 के पदों हेतु जारी विचारित सूची दिनांक 20 जुलाई 2026 में सम्मिलित 5 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का अंतिम अवसर दिया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट में उपलब्ध हैं।उक्त अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी 1 से 3 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59) तक विस्तृत ऑनलाइन आवेदन सब्मिट कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद इस संबंध में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि अभ्यर्थी इस अवधि में भी विस्तृत आवेदन सब्मिट नहीं करते हैं, तो उन्हें अपात्र मानते हुए परिणाम/चयन प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा।