संस्था के भावी कार्यक्रमों व द्विवार्षिक चुनाव कराने का लिया निर्णय
अजमेर 1 अगस्त ( ) श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर की कार्यसमिति की अति आवश्यक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में वृंदावन रेस्टोरेंट, पुष्कर रोड़ अजमेर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों सहित संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व सचिव अजय अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारम्भ संस्था सह संरक्षक श्री ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, सचिव अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, हनुमान दयाल बंसल, जगदीश चंद ऐरन व शिव शंकर अग्रवाल बाड़मेरी द्वारा श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर किया गया l इसके पश्चात सचिव अजय अग्रवाल द्वारा कार्यसमिति की गत बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन किया गया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा संस्था को अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा सामुदायिक भवन के लिए आवंटित जमीन का कब्जा लेने के लिए किये जा रहे प्रयासों तथा इस प्रकरण की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत कराया l इस मामले के लिए बनाई गयी समिति के संयोजक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले ने भी इस संबंध में किये गये प्रयासों की रिपोर्ट प्रस्तुत की l बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर इस मामले में प्रयास जारी रखने तथा न्यायालय की शरण लेने का निर्णय भी लिया गया एवं न्यायिक कार्यों आदि में हस्ताक्षर व अन्य कार्यवाही हेतु संस्था की और से वर्तमान संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल तथा भविष्य में निर्वाचित होने वाले संस्था अध्यक्ष को अधिकृत किया गया l अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों व संस्था के अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा उनके कार्यकाल में जो भी अच्छे कार्य हुए उसके लिए सभी को श्रेय देते हुए जो भी कमी रही या गलतियाँ हुई उसके लिए स्वयं को जिम्मेदार मानते हुए क्षमा याचना की l शैलेंद्र अग्रवाल ने संस्था के आगामी चुनाव में पुनः अध्यक्ष नही बनने की भी घोषणा की l
कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल ने संस्था का वर्ष 2025 – 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी ने अनुमोदन किया l
11 अक्टुबर को श्री अग्रसेन भगवान की जयंती पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा का संस्था की और से नया बाजार में स्वागत करने का निर्णय लिया गया l संस्था के नये बने सदस्यों का भी अनुमोदन किया गया l
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था के द्विवार्षिक चुनाव 25 अक्टुबर को कराने का निर्णय लेते हुए वरिष्ठ एडवोकेट श्री गणेशीलाल अग्रवाल एवं जगदीश चंद ऐरन को निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया l
बैठक के अंत में संस्था सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग गोटा वाले ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था की तत्कालीन बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार तथा आप सभी ने वर्तमान कार्यकाल में जो सहयोग दिया वह बहुत ही सराहनीय है आगे भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा इसी आशा के साथ सभी को पुनः धन्यवाद l
बैठक श्री के जी गोयल, अनुपम गोयल, अनिल कुमार अग्रवाल, कृष्णगोपाल गोयल, अजय कुमार गर्ग व सुशील कंदोई के सौजन्य से आयोजित की गयी l
बैठक में संस्था सह संरक्षक ओमप्रकाश गर्ग, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मित्तल, उपाध्यक्ष अशोक गोयल, सचिव अजय अग्रवाल, सह सचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अगम प्रसाद मित्तल, संगठन सचिव महेश कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव राजेंद्र अग्रवाल, मनमोहन गोयल चांवल वाले, हनुमान दयाल बंसल, शिवशंकर बाड़मेरी, जगदीश चंद ऐरन, एस एन मोदी, अनुपम गोयल, के जी गोयल, अजय कुमार गर्ग, अनिल कुमार अग्रवाल, कृष्णगोपाल गोयल, प्रवीण कुमार बंसल, प्रकाश अग्रवाल, सतीश कुमार गोयल, सुनील गोयल, सुरेंद्र कुमार मित्तल, बालकिशन मित्तल, राजेश गोयल, गोविंद नारायण कुचिल्या आदि पदाधिकारी व कार्य समिति के सदस्य मौजूद थे जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किये तथा सुझाव दिये l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
श्री अग्रोहा बंधु पश्चिम क्षेत्र संस्था अजमेर
9414280962,7891884488