शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक

शिक्षक संघ (सियाराम) की स्थाई समिति की बैठक में लिए कई अहम निर्णय
अजमेर: 02 अगस्त 2026 / राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश अति. महामंत्री भगवत डांगी ने बताया कि संरक्षक मंडल एवं स्थाई समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आज संगठन के प्रांतीय कार्यालय में मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के सानिध्य एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिला प्रवक्ता आर एन रावत के अनुसार प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बैठक में शिक्षकों की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संगठन पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत है।आंदोलन के तहत संगठन द्वारा उप शाखा व जिला स्तर पर प्रदर्शन व ज्ञापन, जिला मुख्यालयों पर सद्बुद्धि यज्ञ व रामगंजमंडी में विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया गया लेकिन शिक्षा मंत्री व विभाग द्वारा मांग पत्र पर अब तक कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया। संघर्ष समिति के संयोजक उम्मेद सिंह डूडी ने बताया कि शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के उदासीन व तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरोध में संगठन आगामी दिनों में हजारों शिक्षकों के साथ दिल्ली कूच कर आंदोलन करेगा।साथ ही बैठक में तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षक संघर्ष समिति द्वारा स्थानांतरण की मांग को लेकर 5 अगस्त को जयपुर में आयोजित आंदोलन को राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी की गई। पीईईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रति माह चार रात्रि विश्राम गाँवों में करने के हाल ही में जारी आदेशों को पूर्णतया अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान,कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग, प्रवास कार्यक्रम व संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक को सियाराम शर्मा मुख्य संरक्षक, संरक्षक
सुरेश चंद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, लक्ष्मीनारायण स्वामी, रणवीर सिंह गोदारा, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीना, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा, मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डुडी,कोषाध्यक्ष हेमन्त जांगिड़, संगठन महामंत्री निरंजन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संस्कृत शिक्षा बनवारीलाल सैनी, महिला अध्यक्ष मीना मंसूरिया, राजुद्दीन कुरेशी, मंत्री सोहनलाल गुप्ता ,हनुमान प्रसाद बैरवा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष टीकेन्द्र सिंह मीणा,सुबेन्द्र सिंह बिजारणियां, नरेश कुमार,सह संगठन महामंत्री नरेंद्र सिंह,विजय कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह राठौर ,रामस्वरूप वर्मा, अमित कुमार योगी, विनोद कुमार मीना,कैलाश चंद मीणा, डॉ अमित कुमार मीना, दिनेश सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!