नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के आदेश जारी

अजमेर, 5 अगस्त। जिले के नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 के सफलनिष्पक्ष एवं सुचारू संपादन के लिए रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिले के नगर निगम अजमेरनगर परिषदों तथा नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि नगर निगम अजमेर के कुल 80 वार्डों को चार भागों में विभाजित कर रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके तहत वार्ड संख्या एक से 20 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) को रिटर्निंग अधिकारी तथा लोक सेवाऎं की सहायक निदेशकउप पंजीयक द्वितीय और राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वार्ड संख्या 21 से 40 के लिए सहायक कलक्टर मुख्यालय को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार (भू अभिलेख) अजमेर एवं नायब तहसीलदार (द्वितीय) तहसील को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड 41 से 60 के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार अजमेर एवं नायब तहसीलदार (प्रथम) तहसील को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार वार्ड 61 से 80 के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) को रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक भू-प्रबन्ध अधिकारी (प्रथम व द्वितीय) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद किशनगढ़ में वार्ड एक से 30 के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी तथा उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रूपनगढ़ एवं तहसीलदार किशनगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। वार्ड 31 से 60 के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अरांई को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार अरांई एवं तहसीलदार रूपनगढ़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद पुष्कर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुष्कर को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार पुष्कर एवं नायब तहसीलदार पुष्कर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। नगर परिषद केकड़ी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट केकड़ी को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार केकड़ी एवं नायब तहसीलदार केकड़ी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में जिले की नगर पालिकायों के चुनाव हेतु नगर पालिका नसीराबाद के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबादनगर पालिका सरवाड़ के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़नगर पालिका सावर के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सावर तथा नगर पालिका पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पीसांगन को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करते हुए संबंधित तहसीलों के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की उपलब्धता के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुमति के आधार पर नगर पालिका टांटोटी के लिए तहसीलदार टांटोटी को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार टांटोटी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!