अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से मिली स्वीकृत

गणेश गुवाड़ीसरावगी मौहल्लानला बाजार एवं काजीपुरा में खुलेंगे स्वास्थ्य केन्द्र

1.15 करोड़ रूपए आएगी लागतघर के पास ही मिलेगा उपचार

अजमेर, 5 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से अजमेर को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। अजमेर उत्तर क्षेत्र में 1.15 करोड़ की लागत से चार नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे। गणेश गुवाड़ीसरावगी मौहल्लानला और काजीपुरा चौराहे पर यह स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे। इनके खुलने से सर्दीखांसीडायबिटीजबीपी और अन्य सामान्य बीमारी के मरीजों को उनके घर के पास ही उपचारजांच व दवाएं निःशुल्क मिलेंगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रयासों से नेशनल हेल्थ मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत अनुदान के अंतर्गत नए चार शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना एवं संचालन के लिए करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत प्रत्येक शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 28 लाख 87 हजार 500 रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वीकृत राशि संबंधित जिलों की जिला स्वास्थ्य समिति को जारी की जाएगीताकि नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापनाआवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकासमानव संसाधन की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्यगैर-संचारी रोगों की जांच एवं उपचारटेली-परामर्शस्वास्थ्य परामर्शयोग एवं वेलनेस गतिविधियों सहित समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आधारभूत अधोसंरचना के उन्नयनटेली-परामर्श सेवाओं के सुदृढ़ीकरणआवश्यक फर्नीचर एवं मूलभूत उपकरणों की उपलब्धतामानव संसाधन की नियुक्तिप्रशिक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इन शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावीसुलभ एवं नागरिक-केंद्रित बनाया जाएगा। साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओंरोगों की शीघ्र पहचानसंक्रमण नियंत्रणस्वास्थ्य जागरूकता तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को आधुनिक एवं सुदृढ़ स्वास्थ्य केंद्रों के रूप में विकसित करना है।

अजमेर उत्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सैकड़ों करोड़ों के काम हो रहे हैं। अजमेर उत्तर क्षेत्र चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकसित होकर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण चिकित्सा हब बन रहा है। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में लगभग 190 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अस्पताल में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य भी कराए जा रहे हैंजिससे मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

जेएलएन अस्पताल में 18 करोड़ रुपये की लागत से रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधा भी शुरू की गई हैजिससे जटिल ऑपरेशन अब आधुनिक तकनीक के माध्यम से किए जा रहे हैं। साथ ही उत्तर क्षेत्र के सैटेलाइट अस्पताल में भी सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैंजहां प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।

उत्तर क्षेत्र के प्रत्येक चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धताजांच सुविधाएं तथा एक्स-रे सेवाएं सुनिश्चित की गई हैंजिससे सामान्य बीमारियों के मरीजों का दबाव जेएलएन अस्पताल पर लगातार कम हो रहा है। हाल ही में कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजारमाकड़वालीपुलिस लाइन एवं वैशाली नगर में भी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन तथा कोटडा सैटेलाईट चिकित्सालय में सोनोग्राफी मशीन की शुरूआत की गई है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!