विशेषज्ञ चिकित्सक एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी देंगे अपनी सेवाएं
अजमेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, प्रभु पसंद भवन, शास्त्री नगर अजमेर की ओर से 15 अगस्त 2026, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभु पसंद भवन, शास्त्री नगर में होगा।शिविर में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं देकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर में आने वाले लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों में डॉ. श्याम भूतड़ा, अतिरिक्त प्रधानाचार्य एवं हेड, सर्जरी विभाग; डॉ. नितिन सनाढ्य, एमबीबीएस, डीएनबी (ऑर्थोपेडिक्स), जॉइंट रिप्लेसमेंट में फेलोशिप प्राप्त एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ सर्जन; डॉ. अहिंसा सैनी, एम.डी. मेडिसिन; तथा डॉ. हर्ष वर्धन चौधरी, बी.डी.एस., ऑर्थो-डेंटल सर्जन शामिल हैं। इनके साथ धर्मेंद्र चौधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, डॉ पुरुषोतम शर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉक्टर लक्ष्मी चंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
सेवा केन्द्र की संचालिका बी के आशा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को समय पर स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। “स्वस्थ शरीर–स्वस्थ मन–श्रेष्ठ जीवन” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श लेने की अपील की गई है।मीडिया प्रभारी ब्रह्माकुमार रमेश ने बताया कि
यह चिकित्सा सेवा शिविर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल होगी।
बी के रमेश