अखिल भारतीय कमांडो निर्मल सिंह स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन

जयपुर के निशानेबाजों का रहा दबदबा
अजमेर 08 अगस्त। महाराजा दाहरसेन के 1357वीं जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित प्रथम अखिल भारतीय कमांडो निर्मल सिंह स्मृति राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जयपुर के निशानेबाजों का दबदबा रहा, जहां अधिकांश स्पर्द्धाओं में पदकों पर निशाने लगाते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। प्रतियोगिता में 800 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया, पदक विजेता शूटरों को 2 लाख से अधिक नगद पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
चन्द्रवरदाई नगर स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को फाईनल मुकाबले आयोजित किये गये जिसमें देशभर से आये शूटरों ने अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन किया, लेकिन जयपुर एवं राज्यभर से भाग ले रहे निशानेबाजों ने अपना दबदबा बनाये रखते हुए अधिकांश मुकाबले जीत लिये। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 8 अगस्त तक किया गया।
मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि जीवन में सदैव बडे लक्ष्य के साथ आगे बढे। अपने लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए मेहनत और अनुशासन पूर्ण जीवन शैली अपनाये, उन्होने कहा कि किसी भी असफलता से निराश नहीं हो क्योंकि हर असफलता, सफलता के नवीन द्वार खोलती है।
समारोह के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र चावला एवं विशिष्ट अतिथि कैम्पटन केशर सिंह राठौड़, विक्रम सिंह शेखावत, दुर्गा प्रसाद शर्मा, देवदत्त डाबरा, विक्रम सिंह चौहान, वीर विजय सिंह शक्तावत, अमोल प्रताप सिंह, विपिन कुमार शुक्ला, भैरू गुर्जर एवं मुकेश खींची ने विजेताओं को पदक पहनाकर पुरस्कार वितरित किये।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड के अनुसार 10मी राईफल पीप साइड आईएसएसएफ में चैम्पियन ऑफ चैम्पिनयन का खिताब जयपुर की एकता रही। इस स्पर्द्धा में जयपुर के ही दुष्यत एवं मधु चौधरी क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 10मी राईफल पीप साइड एनआर में यह खिताब जयपुर की ही एम सैनी प्रथम, कृतिका चौहान द्वितीय एवं तृतीय नीतिराज सिंह रहे। इसी प्रकार 10मी पिस्टल आईएसएसएफ में आर्यन कुमार प्रथम, लवण्या कंवर द्वितीय एवं हंसराज तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान अर्जित करने वाले शूटर को 11 हजार रूपये व द्वितीय स्थान पर रहने वाले 7100 तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को 5100 के नगद पुरस्कारों से नवाजा गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, इतिहास एवं साहित्य शोध संस्थान, पर्यटन विभाग, राजस्थान सिंधु पीठ, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सिंधुपति महाराज दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति अजमेर सहित राजस्थान राज्य राइफल शूटिंग संगठन तथा जिला राइफल शूंटिंग एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त हुआ।
 
विनीत लोहिया
मो. 95498 60966

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!