श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की वर्षा कालीन गोठ (पिकनिक) एवं आमसभा 16 अगस्त रविवार को

अजमेर 14 अगस्त (    ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की वर्षाकालीन  गोठ (पिकनिक) एवं आमसभा (साधारण सभा की बैठक) 16 अगस्त रविवार को तीर्थराज पुष्कर के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र में होगी l
संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्था के सभी लोग 16 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे सिने वर्ल्ड, हरि भाऊ उपाध्याय नगर के पास एकत्रित होकर 8:00 बजे वहाँ से प्रस्थान करेंगे तथा खरेखड़ी रोड़, पुष्कर में साईं धाम मन्दिर में दर्शन करेंगे यह अति सुंदर दर्शनीय एवं रमणिक स्थल है l यहाँ से सभी पुष्कर के आगे नांद गांव में ककडेश्वर मकडेश्वर महादेव मन्दिर, नंदा भवानी मन्दिर सहित विभिन्न प्राचीन मंदिरों में दर्शन करेंगे l
नांद गांव में पंचायत समिति भवन में अल्पाहार, आमसभा (साधारण सभा की बैठक), दिन भर का कार्यक्रम भजन, गीत संगीत, मनोरंजन, गेम्स आदि होंगे तथा सांय लगभग 5:00 बजे भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा उसके पश्चात सभी अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे l
अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस की व्यवस्था की गयी है, अनेक सदस्य अपने साधन से भी इस कार्यक्रम में जायेंगे l इस कार्यक्रम में संस्था सदस्यों के साथ ही उनके परिवारजन भी शामिल होंगे l

शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष
9414280962,7891884488

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!