*15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान*

* दिनांक 14.08.2026 को
*श्री योगेंद्र सिंह मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री रामेश्वर लाल मीणा तथा निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, उप निरीक्षक जगजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश चंद जीआरपी मय स्टाफ एवं डॉग स्क्वायड से सहायक उप निरीक्षक निहाल सिंह व हेड कांस्टेबल प्रकाश कमेडिया के साथ विशेष अभियान चलाया गया।
* सघन चेकिंग* टीम ने अजमेर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म्स, बुकिंग हॉल, पार्किंग एरिया, पार्सल ऑफिस एवं ट्रेनों के भीतर गहन तलाशी ली।
* *आधुनिक उपकरणों का प्रयोग सुरक्षा बलों द्वारा आधुनिक मेटल डिटेक्टर एवं सुरक्षा उपकरणों की मदद से यात्रियों के सामान, स्टेशन पर मौजूद स्टालों तथा पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई।
* *संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र* स्टेशन परिसर और ट्रेनों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यात्रियों के लिए जागरूकता एवं दिशा-निर्देश सुरक्षा बल के अधिकारियों ने यात्रा कर रहे नागरिकों को सतर्क रहने और निम्नलिखित बातों का ध्यान रखने की अपील की।
* अनजान सामान से दूरी*किसी भी लावारिस या असामान्य वस्तु/गतिविधि के दिखने पर तुरंत आरपीएफ, जीआरपी या रेल प्रशासन को सूचित करें।
* *सामान की सुरक्षा*अपने निजी सामान की देखरेख स्वयं करें और सतर्क रहें।
* *हेल्पलाइन नंबर* किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तत्काल संपर्क करें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!