अशोक विहार में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

अजमेर। अशोक विहार विकास समिति की ओर से शनिवार को कॉलोनी के मुख्य उद्यान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।
अशोक विहार विकास समिति के सचिव विजय जैन ने बताया कि समारोह के दौरान कॉलोनी के वरिष्ठतम सदस्यगण श्री बी बी दत्ता, श्री कैलाश गोयल व अन्य सभी कॉलोनीवासियों द्वारा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों एवं कॉलोनीवासियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में रंग भर दिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिला कार्यकारिणी सदस्यों ने संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कॉलोनीवासी तिरंगे के तीनों रंगों के परिधानों में नजर आए, जिससे पूरा उद्यान देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती गीताली दास और शिल्पा मंत्री ने किया।
अंत में सभी ने सामूहिक देशभक्ति गीत का गायन किया और राष्ट्रप्रेम व एकता का संकल्प लिया, अध्यक्ष पी के दास ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
व अल्पाहार के साथ समारोह का समापन किया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!