स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला कांग्रेस मुख्यालय पर हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने की। सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी का जश्न मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती, अजमेर उत्तर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, द्रौपदी कोली, संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष फखरे मोईन, विवेक पाराशर, नौरत गुर्जर, गजेंद्र रलावता, ईश्वर टहल्यानी, चंद्रशेखर बालोटिया,शैलेंद्र अग्रवाल, चंदन सिंह, लक्ष्मी धौलखेड़िया, वाहिद मोहम्मद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल, ईश्वर राजोरिया, नितिन जैन, सेवादल अध्यक्ष देशराज मेहरा, कुशाल कोमल, NSUI अध्यक्ष अंकित घारू, अमित गर्ग,गीता गुर्जर, मुकेश ढेनवाल, चंद्रेश सुनिया, मनीष सैन, अशोक सुक्रिया, भरत धोलखड़िया, राजेश गोरा, सुरजीत कपूर, गुरुदत्त गोरा, देवेंद्र चौधरी, वासदेव चांदवानी, अपूर्व गुप्ता फ्यूम खान,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!