आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव के लिए जिला चुनाव समिति का गठन किया

राजसमंद । आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज एवं प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए राजसमंद जिले में जिला चुनाव समिति का गठन किया है ।
जिला चुनाव समिति में राजस्थान सह-प्रभारी एवं दिल्ली पूर्व महापौर महेश खींची , जिला चुनाव प्रभारी अनिल चंदेल , जिला सह-प्रभारी गिरधारी लाल चंदेल , जिला चुनाव समिति अध्यक्ष पप्पू लाल कीर , उपाध्यक्ष एडवोकेट भरत पालीवाल को जिम्मेदारी दी गई है । वहीं अमित वर्मा , मनोहर सिंह रावत , तेजमल जैन , यशपाल रामावत , धर्मेश चंदेल , कालूराम कुमावत एवं कपिल जैन को जिला चुनाव समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है ।
नवगठित समिति को प्रत्याशी चयन, संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति, कार्यकर्ता संपर्क एवं जनसंपर्क सहित चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति जिले में संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
error: Content is protected !!