हनुमानगढ़, 1 सितम्बर, 2026: दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के नंबर 1 ब्राण्ड फेनेस्टा ने हनुमानगढ़ में अपने पहले शोरूम के लॉन्च के साथराजस्थान में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। सिद्धि विनायक टाइल्स एंड सैनीटरी द्वारा संचालित यह नया शोरूम 603/604, जनरल मार्केट, न्यू धान मंडी रोड़, हनुमानगढ़ टाउन, राजस्थान– 335513 में स्थित है, जो उभरते रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों कोपूरा करने तथा प्रीमियम फेनेस्ट्रेशन समाधानों को उपभोक्ताओं के करीब लाने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाता है।
नया लॉन्च किया गया शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी और एलुमिनियमविंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। क्षेत्र में आधुनिक आर्कीटेक्चर और जीवनशैली की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुएडिज़ाइन किया गया यह शोरूम घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनरों एवं बिल्डरों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन जाएगा, जो बेहतरीनपरफोर्मेन्स वाले मजबूत और आकर्षक फेनेस्ट्रेशन समाधान चाहते हैं।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की बदलती पसंद तथा डिज़ाइन एवं गुणवत्ता पर ज़ोर के चलतेराजस्थान में आधुनिक एवं बेहतरीन परफोर्मेन्स वाले बिल्डिंग समाधानों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। सिद्धि विनायक टाइल्स एंड सैनिटरी के साथ साझेदारीमें हनुमानगढ़ में नए शोरूम का लॉन्च, उच्च क्षमता वाले क्षेत्रीय बाज़ारों में हमारी मौजूदगी के विस्तार और क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए हमारे आधुनिकफेनेस्ट्रेशन प्रोडक्ट्स को और अधिक सुलभ बनाने के प्रयासों को दर्शाता है। यह शोरूम उपभोक्ताओं को फेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभवप्रदान करेगा, जिससे वे अपने घरों और प्रोजेक्ट्स के लिए सोच–समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।’’
इस लॉन्च के साथ फेनेस्टा राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाने तथा उपभोक्ताओं के लिए उत्कृष्ट गुणवत्ता के इनोवेशन्स एवं उपभोक्ता उन्मुख सेवाओं कोसुलभ बनाने के प्रयासों को जारी रखे हुए है। हनुमानगढ़ का यह शोरूम शानदार डिज़ाइनों, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं टिकाउ परफोर्मेन्स पर फेनेस्टा केफोकस को दर्शाता है, जो आधुनिक स्पेसेज़ की बदलती ज़रूरतों के अनुसार समाधान लेकर आएगा।
देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स, श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टाइनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है और विभिन्न मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।हनुमानगढ़ के नए शोरूम का लॉन्च भारत के लिए विंडोज़ एवं डोर्स के अनुभव को बदलने की फेनेस्टा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।