राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा अजमेर की नवीन कार्यकारिणी घोषित

कमल किशोर गर्ग पुन: संरक्षक मनोनीत

कमल गर्ग

राजस्थान पेंशनर समाज अजमेर के अध्यक्ष सरदार कश्मीर सिंह ने नवीन कार्य समिति की घोषणा की है जिसमें मुख्य संरक्षक -के.सी. टेलर, संरक्षक- कमल किशोर गर्ग, पी.सी. जैन, सुशील कुमार मिडा,
को पुन: मनोनीत किया गया है साथ ही सुनील पारख को भी संरक्षक मनोनीत किया गया है।
कार्य समिति में के.जी. सोमानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ए.पी.गौड़, ग मातादीन शर्मा, कृष्ण गोपाल वैष्णव, शिव शंकर सिंह, ओ.पी. गुप्ता को उपाध्यक्ष एवं विशन दास हंसराजानी को महासचिव प्रशासन, शंकर सिंह रावत को महासचिव वित्त, सुरेश चंद्र शर्मा- कोषाध्यक्ष एवं अगम प्रसाद मित्तल को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, इसके अतिरिक्त सहसचिव प्रशासन महेंद्र कुमार जैन- प्रचार मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री व उपशाखा अध्यक्षों को कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है व महिला प्रकोष्ठ में 9 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!