*यात्रियों की सुविधा हेतु राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु राजकोट-बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09569, राजकोट-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.11.2026 से 26.11.2026 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को राजकोट से 17.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 05.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09570, बरौनी-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.11.2026 से 28.11.2026 तक (04 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को बरौनी से 22.00 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.30 बजे राजकोट पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प्रयाग, फूलपुर, जंघई, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर एवं शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सेकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!