अजमेर, 4 नवंबर 2026 सागर कॉलेज एवं मीनू स्कूल, चाचियावास के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान महिला कल्याण मंडल परिसर में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। रोशनी, रंगों, रचनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान के इस आयोजन में बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने दीपावली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब वेस्ट के श्री सोमरतन आर्य, समाजसेवी श्रीमती हीना शर्मा, जिला खेल अधिकारी डॉ. दिनेश चौधरी, आईटी विभाग अजमेर के श्री देवेश बाड़मेर, चिराग एक किरण रोशनी की श्रीमती प्रिया चौहान, श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक एवं डॉ. भगवान सहाय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मां लक्ष्मी का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि दीपोत्सव को बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, दीपक निर्माण, दीपावली ग्रीटिंग कार्ड तैयार करना तथा रंगोली सजाना शामिल रहा। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता के साथ विद्यालय में संचालित शैक्षिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षकों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
समारोह का विशेष आकर्षण ब्यावर में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान रहा। लायंस क्लब वेस्ट के श्री सोमरतन आर्य ने अपनी ओर से 23 दिव्यांग बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप मेडल एवं उपहार भेंट किए। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे । लायन्स क्लब वेस्ट के द्वारा 25 बच्चों को उनके पसन्द के कपड़े देकर भंेट किये गये।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य के साथ नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829140992