जेसीबी इंडिया ने बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में पेश कीं 10 नई मेड-इन-इंडिया मशीनें

ग्रेटर नोएडासितंबर, 2026: अर्थमूविंग और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली अग्रणी कंपनी, जेसीबी इंडिया ने बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में 10 नए प्रोडक्ट्स पेश किए। यह नई रेंज दिखाती है कि कंपनी का फोकस भारत में डिज़ाइनइंजीनियर और मैन्युफैक्चर किए गए ग्लोबल-स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स बनाने पर है। साथ ही यह घरेलू और इंटरनेशनलदोनों बाज़ारों में ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को भी पूरा करती है।

बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में जेसीबी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो के 21 प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किएजिसमें आइकॉनिक बैकहो लोडर्स की नई रेंज सबसे आगे रही। नए 3DX, 3DX प्लस और 3DX सुपर लॉन्च किए गएजिनमें प्रोडक्टिविटीफ्यूल एफिशिएंसी और ऑपरेटर एक्सपीरियंस पर फोकस करने वाले सुधार किए गए हैं। इस पोर्टफोलियो में वैश्विक इंजीनियरिंग और नवाचार के मानकों को भारत की परिचालन स्थितियों की गहरी समझ के साथ जोड़ा गया है। यह कंपनी के आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपोर्ट हब के तौर पर मज़बूत करने के विज़न के अनुरूप भी है।

जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री दीपक शेट्टी ने कहा, “भारत अभूतपूर्व पैमाने और रफ्तार से इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा हैजिससे कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट इंडस्ट्री के लिए नए मौके बन रहे हैं। जेसीबी में हमें गर्व है कि भारत में डिज़ाइनइंजीनियर और मैन्युफैक्चर की गई हमारी पूरी रेंज की मशीनें न सिर्फ देशभर के प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट कर रही हैं,बल्कि दुनियाभर के 135 से ज़्यादा देशों को एक्सपोर्ट भी की जा रही हैं। ग्रामीण कनेक्टिविटी मज़बूत करने से लेकर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट देने तकजेसीबी की मशीनें भारत की ग्रोथ स्टोरी में अहम भूमिका निभाती आ रही हैं। बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 हमारे लिए यह दिखाने का मौका है कि नवाचारउत्‍पादन उत्‍कृष्‍टता और कस्टमर-केंद्रित इंजीनियरिंग किस तरह कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के भविष्य को आकार दे रहे हैं।”

इंडिया एक्सपो सेंटरग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 का जेसीबी पवेलियन करीब 2,000 वर्ग मीटर में फैला हैजिसमें कंपनी के विशाल पोर्टफोलियो के 20 से ज़्यादा प्रोडक्ट्स रखे गए हैं। मशीनों के अलावाविज़िटर्स यहां लाइवलिंकपार्ट्स ऑनलाइन और ट्रेनिंग सिम्युलेटर जैसे एडवांस्ड डिजिटल सॉल्यूशंस भी देख सकते हैं।

श्री शेट्टी ने आगे कहा, “इस साल हम 21 प्रोडक्ट्स दिखा रहे हैंजिनमें 10 नए लॉन्च शामिल हैं। यह प्रोडक्टिविटीफ्यूल एफिशिएंसी और कस्टमर वैल्यू के मामले में हमारे मानकों को लगातार ऊंचा करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। हमारे शोकेस के केंद्र में है आइकॉनिक बैकहो लोडर्स की नई रेंजजो उस प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर बनी हैजिसने दशकों से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को सपोर्ट किया है। ऐसे बाज़ार में जहां फ्यूल कॉस्ट ग्राहकों के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई हैहमने पिछले सिर्फ 18 महीनों में अपने बैकहो लोडर्स की फ्यूल एफिशिएंसी को और बढ़ाया है। हमने बेहतर एर्गोनॉमिक्स के साथ ऑपरेटर कम्फर्ट पर भी खास ज़ोर दिया हैताकि पूरे दिन मशीन चलाना आसान और ज़्यादा प्रोडक्टिव बन सके। इनके साथहम इक्विपमेंट का एक व्यापक पोर्टफोलियो भी पेश कर रहे हैंजिसमें एक्सकेवेटर्सबिल्कुल नया एग्रीमैक्सजेनसेट्सएक्सेस प्लेटफॉर्म और व्हील लोडर्स शामिल हैं। हमने ऐसी डिजिटल टेक्नोलॉजीज़ भी दिखाई हैंजो ग्राहकों को अपटाइम बढ़ानेपरिचालन लागत घटाने और हर मशीन से ज़्यादा फायदा लेने में मदद करती हैं। हमारी थीमबेहतर आजऔर भी बेहतर कल  (‘बेटर टुडे। इवन बेटर टुमॉरो)इस बात को दिखाती है कि हमारा फोकस लगातार इनोवेशन पर हैऔर ऐसे समाधान देने पर है जो आने वाले कल के मौकों के लिए तैयार हों।”

जेसीबी लाइवलिंक जैसी टेक्नोलॉजीज़ रीयल-टाइम मशीन मॉनिटरिंगप्रिडिक्टिव मेंटेनेंस और रिमोट डायग्नोस्टिक्स को मुमकिन बनाती हैंजिससे ग्राहकों को अपने फ्लीट की विज़िबिलिटीपरफॉर्मेंस और अपटाइम निखारने में मदद मिलती है।

यह प्रदर्शनी फ्यूल एफिशिएंसीअत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और बढ़ी हुई प्रोडक्टिविटी के प्रति जेसीबी की प्रतिबद्धता को दिखाती हैऔर इसके साथ ही कंपनी के नए-नए नवाचारों की खास झलक भी पेश करती है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!