नगर निगम अजमेर अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन विधिमान्य

अजमेर, 17 सितम्बर। नगर निगम अजमेर के अध्यक्ष पद के लिए संवीक्षा के उपरान्त दो नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

नगर निगम अजमेर आम चुनाव 2026 के रिटर्निंग अधिकारी श्री अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि अजमेर नगर निगम के महापौर पद के रूप में निर्वाचन के लिए दो नाम निर्देशन विधिमान्य घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी से अनामिका शर्मा तथा इंडियन नेशनल काँग्रेस से किरण गढ़वाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर अध्यक्षीय पद के लिए अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि शुक्रवार 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक रहेगी। चुनाव चिन्हों के आवंटन का कार्य 18 सितम्बर को किया जाएगा। मतदान सोमवार 21 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मतगणना 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन का कार्य मंगलवार 22 सितम्बर को किया जाएगा। बैठक का प्रारम्भ प्रातः 10 बजे से होगा। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे से होगी। अभ्यर्थिता वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणना का कार्य मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात किया जाएगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!