सच का बोलबाला,झूठ का मुंह काला
आज दस लक्षण पर्व का पांचवां दिन(उत्तम सत्य धर्म) सर्वोदय कॉलोनी शांतिनाथ जिनालय में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया|अशोक गोधा,पवन बाकलीवाल ने बताया की आज छुट्टी होने के कारण बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अभिषेक,शांतिधारा,पूजा में भाग लिया | मनीष पाटनी ने बताया की आज की शांतिधारा,विधान, सोधर्म इंद्र,महाआरती का सौभाग्य नवीन नीलिमा पाटनी परिवार को मिला एवं शांतिधारा के पुण्यार्जक जितेंद्र अमित बडजात्या और महेश सुयोग गंगवाल परिवार रहे | कमल कासलीवाल,भागचंद बडजात्या ने बताया की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में पुरुष वर्ग द्वारा मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें ज्योति सेठी,मोनिका सुरलाया का सहयोग रहा | पुरस्कार प्रदाता सुशील मनीष दोषी एवं अशोक शशि बडजात्या परिवार रहे | मंगलाचरण सुभाष पाटनी द्वारा करा गया |