अजमेर:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के बल पर लोकतंत्र का गला घोंटने, जनप्रतिनिधियों को डराने-धमकाने और प्रशासनिक तंत्र का खुलेआम दुरुपयोग करने के विरोध में आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक आक्रोशपूर्ण ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि भाजपा और जिला प्रशासन की यह तानाशाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खादी और खाकी की मिलीभगत से चल रहा है आतंक का राज
यज्ञ के दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि अजमेर में भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो चुकी है। सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा ‘खादी’ के इशारे पर ‘खाकी’ का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस पार्षदों और उनके परिवारों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और चुनिंदा तरीके से उनके मकानों को तोड़ने जैसी ओछी व तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।
ईश्वर से प्रार्थना: भाजपा और भ्रष्ट प्रशासन को मिले सद्बुद्धि
इस जनविरोधी और अलोकतांत्रिक कृत्यों से मुक्ति पाने और भाजपा नेताओं व जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को सही राह दिखाने के लिए यज्ञ कुंड में 1008 आहुतियां दी गईं। परमपिता ब्रह्मा, विष्णु, महेश और गजानंद महाराज की साक्षी में आहुतियां देकर भगवान से प्रार्थना की गई कि वे इन सत्ता के नशे में चूर ताकतों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे संविधान और कानून के दायरे में रहकर काम करें।
कांग्रेस का कड़ा संदेश
जिला कांग्रेस कमेटी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पार्षदों को परेशान करने और उनके परिवारों को धमकाने का यह सिलसिला तुरंत बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक एक उग्र और व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और भाजपा सरकार की होगी।
इस विरोध प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ में शहर के तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, ,सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे।पूर्व मंत्री जसराज जयपाल रामचंद्र चौधरी धर्मपत्नी सहित जोड़े से बैठे मूली देवी, शौर्य जयपाल अपनी धर्मपत्नी निवेदिता जयपाल के साथ जोड़े से बैठे,रंजू जयपाल जयपाल हेतराम सिंघाठीया डॉ गोपाल बाहेती, फखरे मोईन विवेक पाराशर दिलीप गढ़वाल, शैलेश गुप्ता, हेमंत जोधा, गजेन्द्र रलावता, नवीन कच्छावा,अमित गर्ग सुमित मित्तल, सुनील लारा ,हरि सिंह गुजर नरेश सत्यवना शैलेंद्र अग्रवाल नितिन जैन सुरेन्द्र गुर्जर योगेश जाटोलिया ,मुकेश पवार, नवीन कच्छावा करतम मीणा ,कौशल चित्तौड़िया सुरजीत कपूर प्रमोद शर्मा देवेन्द्र चौधरी, महेंद्र तंवर हरपाल छाबड़ा, अशोक सुकरिया, अजीज चिता मुकेश डेनवाल रिषभ मेघवंशी रिषभ निर्वाण गुत्तदत गोरा मोहसिन खान मनीष सेन मुकेश सबलानिया दीपक सुरेश राठौड़ दीनदयाल शर्मा जितेंद्र शर्मा प्रहलाद माथुर नरेंद्र भाटी बृजेश पांडे राजेश ईनाणी मंजूर अली सौरभ यादव
जारी कर्ता
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी