अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबेत कि जानीब से प्रदेश स्तरीय अजीमुशान जलसा

जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी (स.अ.व.) बड़ी शानो शोकत से मनाया
देर रात तक सजी महफिल में देश में अमन चेन, आपसी भाईचारे व खुशहाली की दुआ
अजमेर 22 सितम्बर (वि.) पैगम्बर हज़रत मौहम्मद मुस्तुफा सल्लाहो अलैह वसल्लम के जश्न-ए-विलादत (जन्मदिन) के सिलसिले में अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबेत की जानिब से गत 25 वर्षों की भांती इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय अजीमुशान जलसा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी  खादिम मौहल्ला, इमाम बारगाह में रात 9.30 बजे शब बाद मामूल आस्ताना-ए-आलिया जश्ने-ईद मीलादुन्नबी निहायत अदबो एहतराम व शानो शौकत से मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद अहसान मिर्जा ने बताया कि महफिल का आगाज हस्बे रिवायत तिलावते कलामे इलाही से हाफिज कारी फुजै़ल हुसैन चिश्तीय ने किया। शिजराख्वानी हाजी सैयद नसीरूद़्दीन चिश्ती एण्ड पार्टी ने पेश किया। सैयद सकलेन चिश्ती, जिक्रा फातिमा, मौहम्मद शाहिद रज़ा, मौहम्मद एजाज आलम, सैयद फुजेल चिश्ती, सैयद जर्रा चिश्ती, सैयद असद अहमद, जिशान चिश्ती, मौहम्मद एहतेशाम आलम, मौहम्मद एहतेशाम आलम अशरफी, युसूफ मिस्बाही, असजद कादरी, सैयद वकार आलम इमामी, बज्मे ईमामे हसन पार्टी, बज्मे कम्बर पार्टी सहित देश के मशहूर व मारूर्फ शोहराऐआफता शायरों के साथ मकामी शोहरा व मासूम बच्चों ने भी  ने भी अपने मुनफरीद अन्दाज में अकीदत का नज़राना पेश किया। दरगाह की शाही चौकी के फरीद हुसैन एण्ड पार्टी ने महफिले सिमा (कव्वाली) में सुफियाना कलाम पेश किये। मौलाना मुकर्रम आलम अशरफी कारी नुरूलहुदा सहित अन्य वक्ताओं ने सिरते पाक पर खिताब फरमाया। इस मुबारक मौके पर दरगाह क्षेत्र को विशेष  आकर्षक रोशनी से सजाया गया। सतरंगी आतिशबाजी की गई। शादियाने नोबत, शहनाई बजाई गई। बैण्डवादकों ने सूफीयाना कलाम पेश किया।  सैयद उस्मान चिश्ती एण्ड पार्टी ने सलातो सलाम पेश किया। फातेहा के बाद मुल्क में अमन , चैन व खुशहाली आपसी भाई-चारे व कौमी यज्ञजेहती के लिये विशेष इज्तेमाई दुआ की गई।
कार्यक्रम में हाजी सैयद कलीमुद्दीन चिश्ती, सैयद मुनव्वर चिश्ती, शेखजादा अजीम मौहम्मद चिश्ती,  सैयद एहतेशाम अहमद, सैयद जहुर बाबा चिश्ती, सैयद साबिर अली, वरिष्ठ पत्रकार – नवाब हिदायतुल्ला, सैयद फजलुल अमीन चिश्ती, सैयद असलम हुसैन, रियाज मिर्जा पूर्व पार्षद शाकीर खान, शेखजादा रेहान अहमद चिश्ती, काजिम मुनव्वर अली, सैयद राहत हुसैन मोती वाला, सैयद मोईन चिश्ती, सैयद मुज्जकीर चिश्ती, हाजी सैयद सलीम बना, महफूज मिर्जा, सैयद वहीदुरहमान बुराखी, सैयद अनवर चिश्ती सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक व सभी धर्म वर्ग के लोग मौजूद रहे। संस्था की और से कार्यक्रम में भाग लेने वालों व आये हुए मेहमानों का दस्तारबन्दी गुलपोशी शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर ईस्तकबाल किया गया। इस्तकबाल करने वालों में संस्था के अध्यक्ष अहसान मिर्जा, सैय्यद दुर्रेज मदनी, हाजी मोहम्मद इकबाल, सैयद गुलजार हुसैन, सैयद फजले अमीन, शाहनवाज मिर्जा, अली कोसेन, सैयद फजले अली उस्मानी, शहजाद मिर्जा,  सैयद शकील चिश्ती, सैयद सलामन चिश्ती, हाजी सैयद साजिद अली, सैयद बुरहानुद्दीन, सलमान खान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे इस मौके पर लंगर (भण्डारे) का ऐहतेमाम आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला संस्था के अध्यक्ष अहसान मिर्जा ने यह जानकारी दी।
मोहम्मद अहसान मिर्जा
अध्यक्ष अन्जुमन मोहिब्बाने
अहलैबेत  
मो. : 9983072723, 9828685953

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!