अजमेर, 22 सितम्बर। जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण बुधवार 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे जवाहर रगंमचं, अजमेर में किया जाएगा। यह जानकारी उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने दी।पंचायतीराज चुनाव- 2026
नवसृजित पंचायत समिति बडल्या के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के लिए लॉटरी 24 सितम्बर को
नवसृजित पंचायत समिति बडल्या के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों के लिए लॉटरी 24 सितम्बर को
अजमेर, 22 सितम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत नव सृजित पंचायत समिति बडल्या के सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों का आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन गुरूवार 24 सितम्बर को प्रातः 10 बजे नए कलेक्ट्रेट भवन सभागार में किया जाएगा। यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी श्रीमती पदमा देवी ने दी।
जिले के नगरीय निकायों में आदर्श आचरण संहिता समाप्त
अजमेर, 22 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त, 2026 को नगरीय निकायों के चुनाव कार्यकम की घोषणा के साथ ही संबधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई थी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिले के समस्त नगरीय निकायों में समस्त पदों के लिये निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो चुकी है। अतः नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभावी आदर्श आचारण संहिता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।