अजमेर, 22 सितम्बर। नगर निगम अजमेर के उप महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्री हेमंत सांखला विजयी घोषित किए गए।
अजमेर नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी श्री अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि मंगलवार को उपाध्यक्षीय पद के निर्वाचन में 80 पार्षदों ने भाग लिया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के श्री हेमंत सांखला एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री नोरत मल गुर्जर को 40-40 मत प्राप्त हुए। लॉटरी के माध्यम से भाजपा के श्री हेमंत सांखला को विजयी घोषित किया गया।