अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन

अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के अंतर्गत अजमेर अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन कर अणुव्रत उदबोध सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस सर्वप्रथम इसके बैनर का विमोचन किया गया एवं नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा तथा निगम के डिप्टी कमिश्नर को निगम कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भेंट कर के संबंधित पत्रक भेंट किया गया। इसके द्वीतीय दिवस 2अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग  सुना कर अपने जीवन में उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का अनुरोध किया गया। इसके अगले दिवस को सांप्रदायिक सौहार्द के रूप में सद्भावना दिवस के रूप में अजमेर पब्लिक स्कूल अजय नगर मे मनाया गया तथासदभावना रैली आयोजित की गई,जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने रामधुन को गाकर बापू के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वातावरण महात्मा गांधी की जय से गूंज उठा।इस दौरान छात्र कई नारे लगा रहे थे।
‘इंसान का इंसान से हो, भाईचारा
यही है पैगाम हमारा तथा इंसान पहले इंसान, फिर हिंदू या मुसलमान,  के नारे लगाते हुए चल रहे थे, रैली के बालाजी मंदिर पर पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया तथा बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में रैली संपन्न हुई।इसके पश्चात अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को संपूर्ण भारतवर्ष के 100 शहरों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर मे भी इसके आयोजन हेतु पुलिस लाइन के आर.आई.साहब तथा अतिरिक्त पुलिस निदेशक सिटी श्री हिमांशु जी से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर पुलिस जवानों की मैराथन दौड़ में सहभागिता हेतु लिखित अनुरोध किया गया तथा विधानसभा अध्यक्ष देवनानी साहब के निवास पर जाकर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा देवनानी सा.से मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करने हेतु अनुरोध पत्र देने संपर्क किया तो उनके पी.ए से मालूम हुआ कि 4 अक्टूबर को देवनानी साहब अजमेर में उपलब्ध नहीं है।
अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन दौड़ के अलावा अणु व्रत उदबोधन सप्ताह के शेष दिनों के आगामी कार्यक्रम भी अगले दिनों में अनुकूलता से आयोजित करने का विभिन्न अलग-अलग स्थान पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सहभागिता के लिए सबका आभार प्रकट किया है. अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य महा श्रमण जी की संनिधि में अगले माह नवंबर में 14से 16 नवंबर तक जैन विश्व भारती लाड़नूँ में आयोजित हो रहा है जिसमे अजमेर का प्रतिनिधित्व अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा द्वारा किया जायेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!